फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत के लहराड़ा में दादा मोहनदास धाम पर लगा मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नवीन दलाल Updated Sat, 29 Mar 2025 04:23 PM IST

गांव बैंयापुर-लहराड़ा स्थित 1008 दादा मोहनदास धाम पर वार्षिक मेला लगाकर दंगल का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर, समाधि पर माथा टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। दादा मोहनदास व महंत योगी बाबा विजय नाथ महाराज से आशीर्वाद लिया। हवन के साथ मेले की शुरुआत की गई। मेले में विधायक निखिल मदान, पवन खरखौदा व मेयर राजीव जैन ने भी पूजा-अर्चना कर हवन में आहुति डाली। महंत योगी बाबा विजय नाथ ने कहा कि जीवन में आपसी भाईचारे से बढ़कर कुछ नहीं है। यह मेला ग्रामीणों के आपसी प्यार, प्रेम व विश्वास का प्रतीक है। सभी को समाज की भलाई व उत्थान की सोच रखनी चाहिए। अमन चैन से बड़ा कोई सुख नहीं है। उन्होंने बताया कि करीब 700 वर्ष पहले गांव बैंयापुर-लहराड़ा की स्थापना से पहले 1008 दादा मोहनदास धाम में आसपास के 12 गांव सहित विभिन्न जिलों के श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। महंत योगी विजय नाथ महाराज ने मेले में आए श्रद्धालुओं को मोर छड़ी से झाड़ा लगाया। मेले में श्रद्धालुओं के लिए नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपने नेत्रों की जांच करवाई। मेले की देखरेख बाबा राजू नाथ, प्रेम नाथ, कर्मवीर नाथ ने की। बाबा देवी नाथ, शंभू नाथ, भगवान दास, सुनील बैरागी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें