फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में कर्मचारियों को 2024 अधिनियम के तहत नौकरी सुरक्षा की मांग

नवीन दलाल Updated Fri, 28 Mar 2025 02:02 PM IST

गोहाना रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन से संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला कमेटी ने कर्मचारियों की लंबित 24 सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान विभाग के एक्सईएन को कर्मचारियों की मांगों को लेकर मांग पत्र देकर जल्द समाधान की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने अधिकारियों से कर्मचारियों की मांगों को लेकर बातचीत के लिए समय देने की मांग की। राज्य प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीभगवान अहलावत व महासचिव संदल सिंह राणा ने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को 2024 अधिनियम के तहत नौकरी सुरक्षा दी जाए। उन्हें पक्के कर्मचारियों के समान वेतन दिया जाए, ठेकेदार का नौकरी समय अवधी साथ जोड़कर वेतन बढ़ाया जाए। कर्मचारियों की 2020-2023 तक की लंबित पड़ी एलटीसी का भुगतान जल्द करवाया जाए। फील्ड कर्मचारियों के जीपीएफ मेडिकल व शिक्षा भत्ते के बिलों का भुगतान जल्द किया जाए। केंद्र के समान कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु लागू की जाए। विभाग में कार्यरत तकनीकी पदों पर 2400 रुपये ग्रेड पे लागू किया जाए। तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 1000 रुपये मासिक वाहन भत्ता दिया जाए, पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए व नई पेंशन स्कीम को बंद किया जाए। विभाग में स्वेच्छा से जो कर्मचारी पद बदलवाना चाहता है, की अनुमति प्रदान की जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 65 व 70 वर्ष के पश्चात 10 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। बैठक में शाखा के चेयरमैन धूप सिंह लाकड़ा, वरिष्ठ उप प्रधान दलीप सिंह, उप प्रधान सतबीर शर्मा, कार्यालय कर्मी जोगिंद्र शर्मा व सहायक कुलदीप सिंह मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें