फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: मरीजों को वितरित की पोषण किट, नुक्कड़ नाटक के जरिए टीबी से बचाव को लेकर किया गया जागरूक

शाहिल शर्मा Updated Tue, 24 Mar 2026 08:45 PM IST

जिला नागरिक अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। अस्पताल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वीएसपी चेरिटेबल ट्रस्ट ने उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव की देखरेख में 50 मरीजों में पोषण आहार किट की वितरित की। नुक्कड़ नाटक के जरिए मरीजों व उनके तीमारदारों को टीबी से बचाव व दंत स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़खालसा के गांव झुंडपुर में ब्लॉक हेल्थ एजुकेटर राजेश कुमार ने ग्रामीणों को टीबी बचाव की जानकारी दी। जिला अस्पताल में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मौखिक स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इसमें गर्भवती, शिशुओं व व्यस्कों के लिए दांतों की देखभाल और स्वच्छता के महत्व को बताया गया। इसके साथ ही लोगों को टीबी रोग से बचाव की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि अज्ञानता और भय के कारण बड़ी संख्या में लोग टीबी से पीड़ित हैं। दो-तीन हफ्ते से खांसी आना, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना आदि टीबी के लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखते ही तुरंत जांच कराएं और नजदीकी सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज कराएं। गांव झुंडपुर में ब्लॉक हेल्थ एजुकेटर राजेश कुमार ने लोगों को बताया की टी बी के लक्षण जैसे बुखार ,दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, भूख कम लगना वजन कम होना, कच्चा दूध नहीं पीना आदि जानकारी दी। साथ ही टी बी से बचाव के उपाय भी बताए। मरीजों को समय पर दवाई खाने,साफ सफाई का ध्यान रखने के साथ-साथ प्रोटीन युक्त अच्छा भोजन खाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें दाल के पैकेट भी दिए गए। उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव ने बताया कि टीबी के मरीजों को मुंह पर कपड़ा रखना, छोटे बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों को मरीज से थोड़ा सा दूरी बनाकर रखना, लक्षण नजर आते ही जल्दी जांच करवाए। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ. योगेश गोयल, डाॅ. मीनू, डाॅ. अलका, डाॅ. देविका, डाॅ. निकिता, डाॅ. प्रमोद, दंत सहायक बलराज, राज व विवेक, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भवानी सिंह भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें