फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अनोखा विरोध : मयूर विहार में गली के बीच में चूल्हे पर रोटियां बनाकर किया प्रदर्शन

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2025 02:11 PM IST

मयूर विहार में चार गलियों का निर्माण न किए जाने के विरोध में रविवार को लोगों ने जिला पार्षद के नेतृत्व में अनोखा विरोध किया। उन्होंने गली के बीच में चूल्हे पर रोटियां बनाकर नगर निगम के खिलाफ विरोध किया। साथ ही चेतावनी दी कि आचार संहिता हटने के बाद गलियाें का निर्माण शुरू नहीं कराया तो दिसंबर या उसके बाद होने वाले निकाय चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। जिला पार्षद संजय बड़वासनी के कहा कि गली नंबर 20 से 23 तक करीब 150 से ज्यादा परिवार रह रहे है। गलियों का निर्माण आज तक हो सका। नगर निगम की ओर से इन गलियों में सीवर लाइन बिछा रखी है और बिजली निगम ओर से लोगों को कनेक्शन भी उपलब्ध करा रखे है। क्षेत्र के लोग गली के निर्माण कराने की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे है। निगम प्रशासन की ओर से कॉलोनी को अवैध बताया गली को पक्का करने से मना किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें