फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में आप नेता देवेंद्र गौतम को पुलिस ने किया डिटेन

नवीन दलाल Updated Wed, 26 Feb 2025 06:33 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सैनी के आगमन से पहले पुलिस ने आप पार्टी के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष व पूर्व विस प्रत्याशी देवेंद्र गौतम को कार्यक्रम स्थल से 400 मीटर पहले डिटेन कर लिया। सुरक्षा कर्मी देवेंद्र गौतम को सीआईए-1 थाना में ले गए। इससे पहले गौतम ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से नगर निगम से जुड़े 10 सवाल पूछे थे और जवाब देने की मांग की थी। देवेंद्र गौतम ने घोषणा की थी कि सीएम के आगमन पर वह उनसे यह सवाल पूछेंगे। देवेंद्र गौतम ने इस कार्रवाई को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अघोषित आपातकाल लागू है और अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत दिए गए मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके सवाल जनता से जुड़े हैं और वह इस लड़ाई को जारी रखेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें