फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 26 केंद्र, 4 संवेदनशील घोषित

नवीन दलाल Updated Wed, 25 Feb 2026 12:49 PM IST

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। गोहाना उपमंडल में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से चार केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर नकल रोकने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की खास नजर रहेगी। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए हर प्रश्नपत्र पर बार कोड लगाया गया है। यदि कहीं से पेपर लीक होता है तो बार कोड से उसकी पहचान की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर तैनात प्रत्येक अध्यापक को परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील घोषित केंद्रों में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनवासा, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल चिड़ाना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल छिछड़ाना और सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनाना शामिल हैं। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और उड़न दस्ते लगातार निरीक्षण करेंगे, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल रहित कराई जा सके। शिक्षा विभाग द्वारा सभी केंद्रों पर जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें