फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: सड़क नहीं बनाने से ग्रामीण बैठे धरने पर, एसडीओ को बनाया बंधक

शाहिल शर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 03:33 PM IST

डबवाली के गांव चौटाला में सड़क निर्माण नहीं होने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दो माह से सड़क निर्माण न होने के कारण गुस्साएं ग्रामीणों और किसान नेताओं ने समस्या सुनने के लिए पहुंचे लोक निर्माण विभाग के एसडीओ परमजीत सिंह भुल्लरको बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने कहा कि जेई और एसडीओ दोनों बार बार आश्वासन देने के सिवाय कोई काम नहीं किया। इसी से नाराज ग्रामीणों ने एसडीओ को बंधक बनाकर बैठा लिया और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। ताकि सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो सके। एसडीओ की गाड़ी की ग्रामीणों ने हवा निकाल दी। ताकि वह गाड़ी लेकर गांव से न जा सके। इससे पूर्व सुबह ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए गांव चौटाला के मुख्य बाजार को बंद करवाने का काम किया। बाजार की दुकान बंद करवाने के बाद किसान नेता व ग्रामीण धरने पर बैठे गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें