फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: किसान सभा का धरना, बोले- मंडी में लूट, पोर्टल के जाल में उलझा किसान

रोहतक। अखिल भारतीय किसान सभा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पर धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। डीसी को ज्ञापन सौंपकर बकाया मुआवजा और एमएसपी की मांग की गई। प्रदेश सचिव दलाल ने कहा कि किसान मंडी में भी लूटा जा रहा है और घर पर भी परेशान है। 2022 और 2023 का खराबा, ओलावृष्टि और बीमा क्लेम आज तक नहीं मिला। इस बार धान के नुकसान की गिरदावरी भी नहीं हुई। धान का रेट 2461 रुपये है पर खरीद 2000-2100 में, बाजरा 2900 दिखाकर 2000 में खरीदा जा रहा है। जिला सचिव बलवान सिंह ने कहा कि मंडियों में अव्यवस्था है। कल की बारिश से बोरियां भीग गईं, सड़कों पर पानी भरा है। सरकार पोर्टल-पोर्टल का खेल खेल रही है। पोर्टल एक घंटा चलता है फिर 7 दिन बंद हो जाता है। 4 बार डीसी को ज्ञापन दे चुके हैं। किसानों ने बताया कि 7-8 गांवों में बाढ़ से हजारों एकड़ फसल बर्बाद हुई है। 5 अक्टूबर के ज्ञापन पर भी कार्रवाई नहीं हुई। सभा ने वेरिफिकेशन कर जल्द मुआवजा देने और शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर पुतला दहन की चेतावनी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें