सिरसा के रानियां में बुधवार रात को हुई तेज बारिश में चिकन कार्नर की गार्टर लगाकर बनाई छत गिर गई। छत के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल सिरसा लाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।