फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा में संस्था द्वारा सरकार जमीन पर किए जा रहे स्थाई निर्माण को गिराया

नवीन दलाल Updated Thu, 13 Mar 2025 03:59 PM IST

शहर के बीचों बीच सालों पहले अस्थाई तौर पर एंबुलेंस सुविधा के लिए दी गई जगह पर संस्था द्वारा स्थाई निर्माण करने पर वीरवार को नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई की। जेसीबी से बनाए गए निर्माण कार्य को गिराया गया। वहीं, संस्था के सदस्यों को चेतावनी दी कि भविष्य में स्थाई निर्माण करें। सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर कोई अनुमति दी गई है। वहीं, संस्था के कर्मचारी कुलदीप ने बताया कि उन्हें नगर पालिका द्वारा ही पूर्व में अनुमति दी गई थी। इस मामले में एसडीओ अनिल मोहिल ने स्पष्ट किया कि नवनिर्माण को लेकर पूर्व व मौजूदा समय में कोई अनुमति नहीं दी गई है। पूर्व अधिकारियों ने अस्थाई निर्माण पर टूटी ही छत को पुन: बनाने की अनुमति दी थी। संस्था ने नव निर्माण शुरू कर दिया। बेसमेंट बनाने के दौरान ही संस्था को रोक दिया गया था। उसके बाद भी संस्था के कर्मचारियों ने निर्माण कार्य जारी रखा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें