फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: बरसाती प्रोजेक्ट और गलियों के सीएम फ्लाइंग की टीम ने भरे सैंपल

शाहिल शर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 05:58 PM IST

सीएम फ्लाइंग की टीम वीरवार को विकास कार्यों की जांच करने के लिए पहुंचे। सीएम फ्लाइंग की टीम को निरंतर अमरूत टू के तहत चल रहे बरसाती प्रोजेक्ट में घटिया निर्माण की शिकायत मिल रही थी। इसके साथ ही कई गलियों के घटिया स्तर पर निर्माण की शिकायत मिली थी। इसी कड़ी में दोपहर 12 बजे के आसपास पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन हिसार के एसडीओ होशियार सिंह,मुख्यमंत्री उड़न दस्ता हिसार के निरीक्षक सुरेंद्र सिंह,उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह,उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग की टीम सिरसा पहुंची। टीम ने जनता भवन रोड़ एवं अनाज मंडी में चल रहे बरसाती प्रोजेक्ट के मेटीरियल व अन्य कार्य के कई जगहों से सैंपल लिए। जिनकी जांच लैब में करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त वार्ड नं 21 की गली बावड़ी वाली में इस्तेमाल हुए मैटीरियल की जांच के लिए सीएम फ्लाइंग ने सैंपल भ्रवाए। कयोंकि इस गली का दो बार निर्माण होने के बाद भी गली टूट चुकी थी और पूर्व पार्षद नीते सोनी द्वारा शिकायत की गई थी। इस सड़क की ठेकेदार को आज तक पैमेंट जारी नगर परिषद ने नहीं की है। ऐसे में अब सैंपल जांच में रिपोर्ट आने के बाद ठेकेदार के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा,कनिष्ठ अभियंता प्रवीण शर्मा और नरेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी भी मौजूद।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें