सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रवाना किया। जिसका समापन ओढां में किया जाएगा। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहलगाम में प्लानिंग से चलाई गई गोलियों को लेकर कड़ा जवाब दिया जाएगा। आज हर व्यक्ति चाहता है कि कड़ा जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा के अंदर वीजा पर आए हुए पाकिस्तानी आए है। सभी का वीजा समाप्त कर दिया है। सभी को तुरंत प्रभाव से वापस पाकिस्तान जाने के आदेश दिए है। कुछ इस तरह की अफवाह भी फैलाई जा रही है, जो कश्मीरी बच्चे पढ़ रहे हैं। उनको किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। वह हमारे देश के सम्मानित नागरिक है। उनकी रक्षा और सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पाकिस्तानी है, जिस प्रकार का प्रयायोजित आतंकवाद चला रखा है। उसका कड़ा जवाब देंगे। ठोस कार्रवाई होगी, कड़ा जवाब दिया जाएगा। उनकी पीढि़यों की रूह भी कांपेगी। वहीं, नशे को लेकर उन्होंने कहा कि हमें समाज से नशे को जड़ से खत्म करना है, हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि क्रॉस बार्डर से नशा नहीं आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल होने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नशे के कारण परिवार खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके कैंपस में किसी प्रकार का नशा नहीं होना चाहिए। यदि कोई नशा फैलाने का काम करता है तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का काम करें। हमें बच्चों को नशे से दूर करना हैं, बच्चे नशे को त्यागें और पढा़ई करें।