फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक एक-एक स्कूल ठीक नहीं हो जाता, पीछे नहीं हटेंगे : आशुतोष रांका

रोहतक। सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने छोटूराम धर्मशाला में संगठन विस्तार बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरे हरियाणा में संगठन और संगठन विस्तार का काम चल रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक इसी सिलसिले में रखी गई थी। आने वाले समय में हरियाणा के हर जिले में संगठन बढ़ेगा और हर गांव में पहुंचेंगे। तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक इस राज्य का एक-एक स्कूल ठीक नहीं हो जाता, जब तक युवाओं को नौकरी के बारे में सरकार जवाब नहीं देती। रांका ने कहा कि जंतर-मंतर खत्म होने के बावजूद स्कूल ठीक करो आंदोलन में जिस तरह हरियाणा के साथियों ने हिस्सा लिया। उसी का नतीजा है कि आज पूरे हरियाणा में शिक्षा की बात हो रही है। बेरोजगारी की बात हो रही है। खेल-कूद में हरियाणा के बच्चे इतना आगे होने के बावजूद यहां स्पोर्ट्स की सुविधाएं क्यों नहीं विकसित की जा रही हैं, यहां ओलंपिक की बात क्यों नहीं हो रही, इन सब बातों पर बात करेंगे। युवाओं के मुद्दों को आगे रखेंगे। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी पेपर लीक के सवाल पर रांका ने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि 150 करोड़ की आबादी वाले देश में आज भी एक शिक्षा मंत्री नहीं है। मंत्रालय को पार्ट टाइम मंत्रालय की तरह प्रह्लाद जोशी चला रहे हैं। यह साफ बताता है कि सरकार की शिक्षा को लेकर कोई मंशा नहीं है। कोई प्लान नहीं है, पेपर लीक रोकने की कोई मंशा नहीं है। किसी भी प्रकार के रिफॉर्म पर सरकार बात नहीं करना चाहती। जब हम मुद्दे उठाते हैं तो हमें पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश की बातें सुनाई जाती हैं। इसलिए देश के युवाओं को आगे आना होगा। ----- एंट्री बैन करने से स्कूल ठीक होंगे तो हम नहीं घुसेंगे स्कूलों में एंट्री बैन पर रांका ने कहा कि एंट्री तो वहां बैन होगी, जहां बाउंड्री वॉल है। मेवात के स्कूल जाकर देखिए, वहां बाउंड्री वॉल नहीं है। बिल्डिंग नहीं है और बच्चे खुले में पढ़ रहे हैं। वहां वो कैसे रोकेंगे। हमें रोकने से क्या हरियाणा के स्कूल ठीक हो जाएंगे। अगर वैसे हो जाएंगे तो ठीक है, हम स्कूलों में नहीं घुसेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार मुद्दों से लोगों को डराना-धमकाना चाहती है। चाहती है कि लोग मुद्दों की बात न करें, हिंदू-मुस्लिम की राजनीति में, जाति की राजनीति में फंसे रहें लेकिन हम इन सब चीजों से डरने वाले नहीं हैं। हम स्कूलों की बात करेंगे, शिक्षा की बात करेंगे, नौकरियों की बात करेंगे और सरकार उनसे भाग नहीं सकते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें