फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को हर घर जलाएगा एक दीया : डॉ. अरविंद

पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें हर देशवासी जुड़ रहा है और अपने-अपने तरीके से सेवा कार्य कर रहा है। सेवा समर्पण के 25 साल पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को रोहतक के भाजपा कार्यालय मंगल कमल में प्रदेश के पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को हर कोई अपने घर पर दीया जलाएगा। इसी तरह अन्य गतिविधियों में बच्चे, युवा और हर नागरिक भागीदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे देश का अभियान है। देश का हर तबका इससे जुड़कर इसे कामयाब बनाने के लिए संकल्प ले रहा है। 17 सितंबर को पूरे देश में लाभार्थियों और आम जन के साथ सेवा कार्यों की शुरुआत होगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि पहले सरकारों में आम आदमी को न्याय के लिए भटकना पड़ता था लेकिन अब सेवा के संकल्प के साथ हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण है। परिणाम को आगे बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन बिल लाया गया। देश ने देखा विपक्ष का काम सिर्फ विरोध करना है। विपक्ष ने इसमें किस तरह अपना रोल निभाया। इसका रिजल्ट पूरे देश में देखने को मिलेगा। बंगाल में चुनाव में देखा किस तरह महिलाओं ने निकल-निकल कर वोट की। यह भी कहा कि एनडीए सरकार ने देश के मान-सम्मान को इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ाया है। पहले देश की कंडीशन क्या थी और आज देश पांचवें स्थान पर है। योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, उपाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, अमित बंसल आदि कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें