रोहतक। रोहतक में 15 दिन से डीसी की कुर्सी खाली है। सरकार गंभीर नहीं है और लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे हालातो में भर्ती ठोको गैंग ने रोहतक डीसी की वैकेंसी निकाली है। भारती ठोको गैंग के संस्थापक नवीन जयहिंद वीरवार को इस मुद्दे पर लघु सचिवालय के बाद मुनादी करेंगे। नवीन जयहिंद के नेतृत्व वाली 'भर्ती ठोको गैंग' ने यह अनोखा तरीका अपनाया है और प्रतीकात्मक रूप से रोहतक डीसी की वैकेंसी निकालकर सरकार को चेताया। गैंग ने ऐलान किया कि वीरवार को लघु सचिवालय के बाहर मुनादी कराकर सरकार को जगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मुनादी युवाओं की आवाज है और सरकार को इसे गंभीरता से लेना होगा।