रोहतक । अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को गोकर्ण तालाब में बप्पा का विसर्जन भक्तिभाव से किया गया। सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे। तालाब में चार बजे तक करीब 1200 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। सुबह से ही विसर्जन शुरू किया गया। श्रद्धालुओं ने चार स्थानों से गोकर्ण तालाब में प्रवेश किया। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी भी लगाई गई। रेड क्रॉस की ओर से दो कर्मचारियों की ड्यूटी भी पंजीकरण के लिए लगाई गई। नहरों में विसर्जन पर प्रतिबंध के चलते पुलिस कर्मी लगाए गए।