रोहतक। दिल्ली बाईपास पर बुधवार को सवारियों को लेकर दो टैक्सी चालकों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही एक चालक मौके से फरार हो गया। टैक्सी चालक भूषण ने बताया कि सफेद नंबर प्लेट वाले निजी वाहन अवैध रूप से टैक्सी चला रहे हैं। ये चालक उन्हें जान से मारने या गाड़ी में आग लगाने की धमकी देते हैं। भूषण के अनुसार, यह तीसरी बार है जब उन्हें ऐसी घटना का सामना करना पड़ा है। उन्होंने आरटीओ से सफेद नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के टैक्सी के रूप में चलने पर सवाल उठाया। पुलिसकर्मी भगवान ने बताया कि डायल 112 पर झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालकों को समझाया। पुलिस ने भूषण को दोबारा परेशानी होने पर संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है।