रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की ओर से डिपो परिसर में प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन हिसार व सिरसा के डिपो के कर्मचारियों के समर्थन में किया गया। इसी दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने 5 व 6 नवंबर को प्रदेशभर में दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करने की बात की। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार और परिवहन विभाग लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। बार-बार अधिकारियों की ओर से आश्वासन देने के बावजूद मांगें पूरी न करने पर उनमें रोष है। सांझा मोर्चा के सदस्य सुरेश नेहरा और जोगेंद्र ढुल ने बताया कि 8 सितंबर 2026 को परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ कर्मचारी संगठनों की मांगों को लेकर वार्ता हुई थी। मंत्री ने कर्मचारियों की सभी मांगों को सही मानते हुए उन्हें पूरा करने के लिए एक महीने का समय दिया था। अब इतना समय बीत जाने के बावजूद आज तक वे मांगें पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार की इस कार्यप्रणाली से कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। यूनियन नेताओं के अनुसार कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में चालक-परिचालकों के वेतनमान एवं ग्रेड