फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक जिले में बारिश, सांपला में सबसे अधिक 5 मिमी दर्ज

रोहतक। जिले में वीरवार सुबह से ही रुक-रुक बारिश रही है। जिला प्रशासन ने जारी रिपोर्ट के अनुसार रोहतक में 1 मिमी, सांपला में 5 मिमी, कलानौर में 2 मिमी और लाखनमाजरा में 1 मिमी बारिश हुई, जबकि महम में बारिश नहीं हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि मंडियों में खुले में पड़ा धान भीगने का खतरा है। कृषि विभाग ने किसानों को फसल को तिरपाल से ढककर रखने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें