फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 06:53 PM IST

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट मदीना में वीरवार को पांच विषयों के अध्यापकों ने साइबर सुरक्षा पर आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लिया। अर्थशास्त्र प्रवक्ता डॉ. विकास ढलवाल ने रसायन शास्त्र, साइंस, कंप्यूटर साइंस, शारीरिक विज्ञान व अर्थशास्त्र प्रवक्ताओं को तीसरे दिन की ट्रेनिंग में सिक्योरिटी के बारे अवगत करवाया। डॉ. विकास ढलवाल ने मोबाइल पर होने वाले साइबर अटैक, डाटा ब्रीचिंग, सही पासवर्ड का इस्तेमाल, अपनी ईमेल आईडी की सिक्योरिटी, वाई-फाई का कम से कम इस्तेमाल व अंजान वेबसाइट से बचाव के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने अध्यापकों के मोबाइल पर सही पासवर्ड लगाने, सोशल मीडिया अकाउंट का सही इस्तेमाल पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में जंक कॉल व फ्रॉड कॉल्स की पहचान करना और आवश्यकता पड़ने पर उसकी पुलिस को समय पर जानकारी देने के बारे में बताया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें