फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक रेस्ट हाउस पहुंचे नवीन जय हिंद, घुमंतू परिवारों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी पीड़ा

रोहतक। नई अनाज मंडी के सामने पुरानी शुगरमिल पर झुग्गियां टूटने से बेघर हुए घुमंतू समुदाय से मिलने सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जय हिंद रोहतक रेस्ट हाउस पहुंचे। जमीन पर बैठकर नवीन ने बच्चों और महिलाओं सहित करीब एक हजार लोगों की पीड़ा सुनी। इस दौरान घुमंतू परिवारों ने बताया कि प्रशासन ने बिना नोटिस के उनकी झुग्गियां और सामान तोड़ दिया। नवीन जय हिंद ने कहा कि प्रशासन ने सांसी-काठ, बावरिया, बंजारा और नाथ जाति के गरीब लोगों की झुग्गियां तोड़ी हैं। ये कोई रोहिंग्या या बांग्लादेशी नहीं हैं, ये हरियाणा के वोटर और आधार कार्ड धारी नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग प्लॉट नहीं मांग रहे, सिर्फ बिजली-पानी वाली जगह पर बसने की इजाजत मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी आज तक कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें