जिले में सुबह-शाम की ठंड आमजन को प्रभावित कर रही है। सोमवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। हालांकि, फिर निकली धूप ने आमजन को राहत दे दी। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा थोड़ा अधिक है। सुबह के समय अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक 125 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।