गणतंत्र दिवस पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही शहरवासियों को सिटी बस सेवा की सुवधिा भी मिल गई। रविवार को पहले दिन यह निशुल्क रहेगी। बसों की खासियत के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि इन बसों के कारण प्रदूषण नहीं फैलेगा। जनता को सस्ती परिवहन सुविधा भी मुहैया होगी। शहर में बसों का संचालन रविवार दोपहर से ही शुरू हो गया है। इससे अब पीजीआई आने जाने वाले मरीजों व उनके सहायकों को बड़ी राहत मिलेगी।