फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर रोहतक बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, रोडवेज में बहनों ने किया फ्री सफर

रक्षाबंधन पर्व पर रोहतक बस स्टैंड पर भारी भीड़ देखने को मिली। सरकार की ओर से महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की घोषणा के बाद बहनों ने रोडवेज बसों में जमकर सफर किया। सुबह से ही बस स्टैंड पर लंबी कतारें लगी रहीं। त्योहार के चलते रोडवेज ने मोर्चा संभालते हुए अतिरिक्त बसें चलाईं, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। वहीं निजी बस संचालकों ने इस भीड़ का फायदा उठाते हुए जमकर चांदी कूटी। निजी बसों में मनमाना किराया वसूला गया जिससे यात्रियों में रोष भी दिखा। रोहतक डिपो की बसें सोनीपत, झज्जर, भिवानी, हिसार और दिल्ली रूट पर फुल रही। कई बसों में खड़े होने तक की जगह नहीं थी। बहनों ने कहा कि फ्री सेवा से राहत मिली हैl रोडवेज अधिकारियों ने दावा किया कि सभी रूटों पर सुचारू व्यवस्था बनाए रखी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें