रोहतक। दिल्ली रोड स्थित भालौठ सब ब्रांच के घाट पर छठ पूजा के अंतिम दिन सूर्य उपासना की गई। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठव्रतियों ने महापर्व का समापन किया। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छठव्रतियों ने नहर में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद व्रत का पारण किया गया और प्रसाद वितरण हुआ। इससे पहले रविवार शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया था। नहर में 400 क्यूसिक पानी छोड़ा गया था। घाट पर सफाई, सुरक्षा और प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। नहर में सुरक्षा के लिए नाव भी चलाई गई। गोकर्ण तीर्थ पर भी श्रद्धालुओं ने सूर्योपासना की।