फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सीईटी परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट; बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क, केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

नवीन दलाल Updated Sat, 26 Jul 2025 10:18 AM IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2025 के लिए रोहतक जिला प्रशासन तड़के से ही अलर्ट मोड में रहा। परीक्षार्थियों को उनके केंद्रों तक पहुंचाने के लिए हरियाणा रोडवेज ने समय पर बसों का संचालन शुरू किया। रोहतक बस स्टैंड से शनिवार सुबह निर्धारित मार्गों पर बसें रवाना हुईं, और अल सुबह से ही बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। रोडवेज डिपो परिसर में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए, जहां उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। हेल्प डेस्क पर अभ्यर्थियों को बसों के समय, मार्ग और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की जानकारी दी गई। हरियाणा रोडवेज ने अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की है, जिसमें महिला अभ्यर्थियों के साथ एक सहायक को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें