फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक 30 अगस्त को दयानंद मठ में होगा पाखंड खंडन सम्मेलन, प्रदेश भर से जुटेंगे आर्य समाजी

सुनील कुमार Updated Thu, 27 Aug 2026 04:38 PM IST

रोहतक। आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा की ओर से 30 अगस्त को दयानंद मठ में पाखंड खंडन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सभा के वेद प्रचारक अधिष्ठाता स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में फैले अंधविश्वास और पाखंड पर प्रहार करना है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश भर से आर्य समाज के विद्वान, संत और अनुयायी शामिल होंगे। सम्मेलन में वेदों के आधार पर पाखंड का खंडन करते हुए वैदिक संस्कृति के प्रचार पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन से पहले सुबह 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मुख्य सम्मेलन शुरू होगा। सभा ने सभी आर्यजनों से सम्मेलन में पहुंचकर वैदिक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। ----

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें