फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे पर फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी बरामद

रेवाड़ी। शहर के माता चौक के समीप किराये के कमरे में रह रहे उत्तर प्रदेश निवासी 27 वर्षीय युवक ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह दुकान पर नहीं पहुंचने पर दुकान मालिक ने एक कर्मचारी को उसे बुलाने के लिए कमरे पर भेजा था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कर्मचारी ने जंगले से अंदर देखा तो युवक का शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर जगन गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव उग्राऊ निवासी रोहित उर्फ दीपक के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 10 साल से रेवाड़ी में रह रहा था। पिछले पांच साल से बस स्टैंड के पास स्थित द मोबाइल स्टोर पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। शनिवार रात कमरे पर आया था रोहित: जानकारी के अनुसार रोहित शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान से अपने कमरे पर आया था। रविवार को वह दुकान पर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह करीब 10 बजे भी जब वह दुकान पर नहीं आया तो दुकान मालिक ने एक कर्मचारी को उसे बुलाने के लिए कमरे पर भेजा। कर्मचारी ने वहां पहुंचकर दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद कर्मचारी ने जंगले से अंदर झांककर देखा तो रोहित का शव पंखे से लटका हुआ था। उसने तुरंत दुकान मालिक और अन्य साथियों को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और जांच शुरू की। सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार: पुलिस को कमरे से मिले सुसाइड नोट में रोहित ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। साथ ही उसने परिवार के मोबाइल नंबर लिखकर शव परिजनों को सौंपने की बात कही है। रोहित अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। ----------- वर्जन: जगन गेट चौकी प्रभारी एसआई संदीप ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें