फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, बाजार में पलटी कूड़े से भरी ट्रॉली

शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 May 2026 09:05 PM IST

लगातार 11 दिनों से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने शहर में कूड़ा उठाने पहुंचे ठेकेदार के कर्मचारियों का विरोध करते हुए उन्हें बाजार क्षेत्र से कूड़ा नहीं उठाने की चेतावनी दी। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मुख्य बाजार में कूड़े से भरी एक ट्रॉली पलट दी और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक उनका धरना जारी रहेगा, तब तक बाजार क्षेत्र में सफाई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। धरनारत कर्मचारियों ने ठेकेदार के कर्मचारियों से कहा कि उनका ठेका केवल डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का है, जबकि बाजार की सफाई नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का कार्य है। ऐसे में ठेकेदार के माध्यम से बाजार की सफाई करवाना गलत है। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा और शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होती रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें