फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शहर, अबीर-गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं ने दी गणेश प्रतिमाओं को विदाई

रेवाड़ी। गणेश उत्सव के समापन पर शुक्रवार को शहर में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर नाचते-गाते भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सुबह से ही विभिन्न स्थानों से झांकियां और प्रतिमाएं लेकर श्रद्धालु कालका गांव स्थित व पटौदी रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू नहर पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। शहर के कायस्थवाड़ा स्थित सिद्ध विनायक मंदिर, सिद्धि विनायक मित्र मंडल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शिव कॉलोनी, छिपटवाड़ा, चिल्हड़ और वाल्मीकि बस्ती सहित कई स्थानों पर गणेश उत्सव आयोजित किए गए थे। दस दिनों तक चले आयोजन के बाद श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ, भजन-कीर्तन और भंडारे के बाद प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए रवाना किया। बड़ी प्रतिमाओं के साथ निकलीं झांकियां सामूहिक आयोजनों में स्थापित बड़ी गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में सजाकर गाजे-बाजे के साथ नहर तक ले जाया गया। वहीं घरों में स्थापित प्रतिमाओं को भी श्रद्धालु अपने हाथों में लेकर विसर्जन के लिए पहुंचे। रास्ते में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते नजर आए। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ और ‘मंगल मूर्ति मोरया’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें