फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: जिला प्रमुख मनोज यादव वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, कहा- छवि खराब करने के लिए रची गई राजनीतिक साजिश

मयूर शर्मा Updated Tue, 16 Jun 2026 07:29 PM IST

रेवाड़ी जिला प्रमुख मनोज यादव से जुड़े वायरल वीडियो और तस्वीरों को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। मनोज यादव अपनी पत्नी के साथ मीडिया के सामने आए और सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके गांव की कांग्रेस नेत्री दीपिका यादव ने राजनीतिक द्वेष के चलते सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित की है। मनोज यादव ने कहा कि वीडियो में दिखाई गई महिला उनके परिवार की पुरानी परिचित है और पारिवारिक कार्यक्रमों में लंबे समय से शामिल होती रही है। उनका दावा है कि वायरल वीडियो और तस्वीरों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है तथा इसमें एआई तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने मामले की शिकायत कुंड चौकी में देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें