फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में नशे के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस का बड़ा अभियान, कई गांवों में छापेमारी

जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में रेवाड़ी पुलिस ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाते हुए कई गांवों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। सीआईए कोसली, डॉग स्क्वॉड, थाना कोसली और थाना सदर रेवाड़ी की संयुक्त टीमों ने संदिग्ध ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों पर तलाशी लेकर नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा दिया। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत कोसली और सदर थाना क्षेत्र के गांव भाकली, बोडिया कमालपुर, मढ़िया खुर्द, गोकलगढ़, भोगल बस्ती, सहादत नगर मौड़ तथा कोसली रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग की गई। अभियान में थाना कोसली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, थाना सदर रेवाड़ी के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह, सीआईए कोसली के इंचार्ज एसआई सुभाष चंद और डॉग स्क्वॉड की टीम शामिल रही। पुलिस ने अलसुबह ही विभिन्न संदिग्ध मकानों, ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों पर दबिश दी। अभियान की खास बात यह रही कि प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की मदद से घरों और अन्य स्थानों की गहन तलाशी ली गई, ताकि छिपाकर रखे गए नशीले पदार्थों का पता लगाया जा सके। अचानक हुई इस कार्रवाई से नशा कारोबार से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। एसपी ने कहा कि जिले को पूरी तरह नशामुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। युवाओं को नशे की लत में धकेलकर उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी पुलिस नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें