रेवाड़ी में आभूषण विक्रेता की दुकान पर ग्राहक बनकर आई महिला और एक व्यक्ति 3 मिनट में सवा तीन लाख रुपये का आभूषण चोरी कर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। घटना के बाद से ही व्यापारी सहमे हुए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-1 निवासी राजीव जैन ने बताया कि उसकी गुड़ मंडी में राजीव ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 16 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे वह और उसका नौकर सुभाष सोनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान एक महिला व व्यक्ति दुकान पर आए। उन्होंने 10 ग्राम सोने की चेन दिखाने को कहा। उनको करीब 15-16 सोने की चेन दिखाई तो उन्होंने कहा कि और दिखाओ। वह और चेन दिखाने लग गया। फिर उन्होंने कहा कि 10 ग्राम की नहीं, 7 ग्राम की दिखाओ। उनसे कहा मेरे पास 7 ग्राम की चेन तैयार नहीं है। उसके बाद वे बोले कि हम आपको बाद में बता देंगे और चले गए। उनके जाने के बाद सोने की चेन की गिनती की तो 2 चेन गायब मिली।