फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: केंद्र में बीजेपी के 11 साल पूरा होने पर लघु सचिवालय में शुरू हुई तीन दिवसीय प्रदर्शनी

शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 05:43 PM IST

केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लघु सचिवालय परिसर में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल में जनसेवा को समर्पित की गई योजनाओं व नीतियों की जानकारी इस प्रदर्शनी में देखने को मिली। तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व मंत्री बिशम्बर बाल्मीकि द्वारा बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली व पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल की उपस्थिति में की गई। प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व डीसी अभिषेक मीणा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से लेने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी के उद्घाटन उपरांत पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व मंत्री व विधायकगण ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित हो केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से सांझा की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें