फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने निकाला कैंडल मार्च

नवीन दलाल Updated Wed, 21 May 2025 01:06 PM IST

भाजपा जिला महिला मोर्चा की टीम ने आज शहर में कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में गोलियों का शिकार हुए भाइयों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च में परिवार पहचान पत्र के राज्य कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला भी उपस्थित रहे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तीनों सेनाओं के जज्बे को सराहा। वहीं, महिला मार्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. कविता गुप्ता ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से बहनों के सुहाग का बदला लिया है। आतंकवादी देश पाकिस्तान के हौसले को पस्त किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें