फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के दम पर 3 शराब ठेकों पर लूटपाट, तोड़फोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी। बावल क्षेत्र में हथियारों के दम पर तीन शराब ठेकों पर लूटपाट और तोड़फोड़ करने के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात 7 अक्तूबर की शाम करीब 5 बजे गांव पावटी, किशनपुर और नांगल उगरा में हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों को वारदात के कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। डीएसपी मुख्यालय संजीव बल्हारा ने बताया कि करीब 8 से 10 युवक टाटा हैरियर, स्विफ्ट कार और दो बाइकों पर सवार होकर शराब ठेकों पर पहुंचे थे। आरोपियों के पास लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और अवैध हथियार थे। उन्होंने ठेकों पर मौजूद सेल्समैनों को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और बीयर की पेटियां लूट लीं। इसके अलावा पेटीएम मशीन और अन्य सामान में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर सेल्समैनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। शराब ठेका संचालक गांव अलावलपुर निवासी सुरेंद्र की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर सीआईए धारूहेड़ा और बावल थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले में लोकेश निवासी सहमत नगर, जिला खैरथल-तिजारा (राजस्थान) और करण उर्फ डोगा निवासी गांव रानोली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, करण के खिलाफ बावल थाने में मारपीट और लोकेश के खिलाफ तिजारा थाने में चोरी का मामला पहले से दर्ज है। एक दिन के रिमांड पर आरोपी पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे वारदात में इस्तेमाल वाहन, हथियार और लूटा गया सामान बरामद करने के साथ अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें