फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर छात्रों को नशे के खिलाफ किया गया जागरूक

शाहिल शर्मा Updated Sat, 31 May 2025 04:51 PM IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शनिवार को ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम किया गया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा रहे। उन्होंने ने कहा कि 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। विश्व में तंबाकू के सेवन के कारण औसतन 80 लाख लोगों की मृत्यु हो रही है और भारत में भी प्रति वर्ष 17 लाख औसतन लोग मर रहे हैं। 13 लाख ऐसे लोग हैं जो स्वयं तंबाकू का सेवन नहीं करते लेकिन उनके पास रहते हैं जो सेवन कर रहे होते हैं। एक लेख के अनुसार प्रतिदिन तंबाकू के कारण भारत में 3699 मृत्यु हो रही हैं तो दूसरी ओर प्रत्येक चार सेकेंड में एक बालक की मृत्यु केवल ऐसे लोगों के संपर्क में होने के कारण हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें