फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में नौतपा में छिटपुट बूंदाबांदी, 14 किलोमीटर की गति से चली हवा

नवीन दलाल Updated Fri, 30 May 2025 04:10 PM IST

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही। जिससे तापमान में कमी आई और लोगों ने राहत की सांस ली। हवा की ठंडी तेज रफ्तार से भी गर्मी कम महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ ने आगामी पांच दिन बादलों का आवाजाही की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम लगातार बदल रहा है। नौतपा के छठे दिन पांचवें की अपेक्षा तापमान में कमी आई। शुक्रवार सुबह ही आसमान में बादल छा गए और परिवार दिन बादलों की आवाजाही लगी रही। हल्की से मध्यम धूप रही। हवा की तेज रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वीरवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान दो डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर तेज हवा चलने से जहां तापमान में कमी आई। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं हवा से उड़ते धूल-कणों से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर तेज हवा के कारण बाइक, स्कूटी ज्यादातर दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी हुई क्योंकि धूल-कणों के साथ कागज, पॉलिथीन भी उड़कर उनके चेहरे पर आती रही। जिससे उन्हें वाहन चलाने में परेशानी हुई। वहीं किसानों को आगामी फसलों के लिए जहां बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं तरबूज, खरबूज व विभिन्न प्रकार की सब्जियों व फलों की बेल लगाने वाले किसान परेशान नजर आ रहे हैं। उन्हें ज्यादा बारिश होने से फसल खराब होने से डर सताने लगा है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल मई के माह में अधिक बारिश व आंधी दर्ज का गई है। जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि आगामी पांच दिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। तापमान में कमी आ सकती है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। फिर तापमान बढ़ने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें