पानीपत। मदद सेवा सोसाइटी पानीपत, रोटरी पानीपत साउथ और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सेक्टर-25 स्थित शगुन फार्म में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 181 लोगों ने रक्तदान किया। क्लब के प्रधान रोटेरियन गगन रावल और मदद सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष वैभव बत्रा (विक्की) ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य और मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। आपका दिया हुआ थोड़ा सा रक्त किसी डूबती हुई जिंदगी को नया जीवन दे सकता है। इससे शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि नया खून बनने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। रक्तदाताओं को सम्मानित किय गया। इस मौके पर रोटेरियन अजय सरदाना, प्रतीक गर्ग, आशीष कुब्बा, डिस्टि्रक गवर्नर धीरज मिगलानी, प्रोजेक्ट चेयरमैन ललित जावा, विकास शर्मा, अमित आहूजा, गौरव चुघ, आशीष रावल, डॉ. सचिन गंभीर, अभिषेक चुघ, हीरा मनचंदा, मनोज डूडेजा, अमित गुप्ता व हेमंत मेहंदीरता मौजूद रहे।