फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत के नेताओं के पोस्टर बैनरों पर नहीं होती निगम कार्रवाई

नवीन दलाल Updated Tue, 10 Dec 2024 05:09 PM IST

पानीपत में लगने वाले पोस्टर बैनरों पर निगम कार्रवाई तो करता है लेकिन ये कार्रवाई शहर के नेताओं के पोस्टर बैनरों पर ही नहीं होती। यूंं तो नगर निगम ने शहर से अतिक्रमण हटवाने और अवैध विज्ञापनों के तौर पर लगे पोस्टर बैनर हटवाने की भी टीम बनाई हैं जो कार्रवाई भी करती हैं लेकिन प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिले एवं प्रदेश भर के नेताओं के पोस्टर बैनर शहर की हर सड़कों पर लगे हैं। इनको देख निगम प्रशासन ने आंखें मूंद ली हैं। हालात ये हैं कि शहर की सभी सड़कें अवैध पोस्टर बैनरों से ढकी हुई हैं। शहर की सभी सड़कों के सभी खंभों पर चार चार होडिंग्स लटके हुए हैं। सभी पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तक के फोटो लगाए गए हैं ताकि प्रशासन इन पर कोई कार्रवाई ही न कर सके। एलिवेटिड पुल को ऊपर से लेकर नीचे तक ढका हुआ है। पार्किंग की ग्रिल तक अवैध विज्ञापन चस्पाए गए हैं। रैली स्थल तो अवैध विज्ञापनों का भंडार बन चुका है। इनको हटाने से लेकर यहां की सफाई करना भी निगम के लिए चुनौती से कम नहीं है। हालांकि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सोमवार को हो चुका है बावजूद नेताओं के डर से अब तक इन पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स को हटाया नहीं जा सका है। दूसरी ओर निगम ने अवैध विज्ञापनों पर कार्रवाई करने के लिए दो टीमें बनाई। इन्होंने हर स़ड़क से पोस्टर बैनर होडिंग्स उतारे। यहां तक की दीवारों पर चस्पाए किए गए पोस्टर तक नहीं छोड़े। एलिवेटिड पुल के खंभों से भी इनको हटावाने का काम किया गया और अब शहर का जीटी रोड, सेक्टर 13-17 के सभी रोड, बरसत रोड, गोहाना रोड, जाटल रोड, सनौली रोड और असंध रोड पर इन पोस्टर बैनर की भरमार है। इन पर कार्रवाई करने की निगम टीम भी अब लापता है। उप निगम आयुक्त अरूण भार्गव का कहना है कि वे जल्द ही इनको भी उतरवाने का काम करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें