बांग्लादेश में हिंदुओं के हो रहे नरसंहार के विरोध में मंगलवार को जिला सचिवालय के सामने एलिवेटेड पुल के नीचे सनातन एकता मंच द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें दौरान सनातन धर्म के कई संत के प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। वहीं जिले से भाजपा के कई नेता और शहर के लोगों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया है। प्रदर्शनकरियों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, वहां पर रहने वाले अल्पसंख्यकों समेत महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उनका नरसंहार किया जा रहा है । इसके विरोध में वे आज रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद राष्ट्रपति ओर प्रधानमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों ने भगवान राम के जयकारे लगाते हुए उनके गीत गाए। रोष प्रदर्शन में शामिल हुए सनातन धर्म के संतों में आचार्य लालमणि पांडे, रविंद्र गिरी, नरेशानंद, वेद गोस्वामी, दयानंद सरस्वती, राधे-राधे, निरंजन पाराशर और रमेश विकल शामिल रहे।