फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में ट्रेनों की देरी यात्रियों पर भारी

नवीन दलाल Updated Fri, 04 Jul 2025 04:36 PM IST

ट्रेनों की देरी यात्रियों को लगातार परेशान कर रही है। ट्रेनों का देरी से पहुंचने का संकट रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को 12 ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री कमली, सचिन और अमित ने बताया कि दो घंटे हो गए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते हुए। ट्रेनें देरी से आ रही हैं। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए क्या पता किसी यात्री को कितने जरूरी काम से अपने गंतव्य पर समय से पहुंचने हो। अगर ट्रेनें ऐसे देरी से आएंगी तो यात्री समय से अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाएंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके। ये ट्रेनें पहुंची देरी से आम्रपाली एक्सप्रेस पौने छह घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली पानीपत एमईएमयू दो घंटे की देरी से पहुंची। नई दिल्ली स्पेशल फेयर समर स्पेशल दो घंटे की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 1:20 घंटे की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची। अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू 52 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस 37 मिनट की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस 34 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से पहुंची। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 मिनट की देरी से पहुंची। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण लंबा इंतजार करना पड़ा। कुछ ट्रेनें घंटों की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ये लंबे रूट की ट्रेनें हैं। ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर पहुंचे इसके हमारे निरंतर प्रयास रहते हैं। रेलवे स्टेशन पर किसी यात्री को कोई परेशानी ना हो इशका खास ध्यान रखा जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें