पानीपत के निजामपुर गांव के किसान बिजेंद्र सिंह की 2 जून को हत्या की गई थी। सोमवार को किसान बिजेंद्र सिंह की शोकसभा की गई, जिसमें कई किसान नेता पहुंचे थे। किसानों ने कंपनी के मालिक और कर्मचारियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। शहीद किसान बिजेंद्र सिंह संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। भाकियू टिकैत के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आज़ाद ने डीसी और तहसीलदार को सस्पेंड करने की मांग की है।