फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के आर्य समाज मंदिर में हवन कर रहे आर्य समाज के अनुयायियों पर हमला, पांच घायल

नवीन दलाल Updated Sun, 13 Jul 2025 01:18 PM IST

बापौली क्षेत्र में आर्य मंदिर में हवन कर रहे लोगो पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष से पांच दूसरे पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बापौली गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में एक जमीन को लेकर ग्राम पंचायत और आर्य समाज ट्रस्ट के बीच विवाद चल रहा है। गांव के नवीन आर्य व अन्य रविवार सुबह को मंदिर में हवन यज्ञ कर रहे थे। उसी समय सरपंच प्रतिनिधि कुछ युवकों के साथ मौके पर पहुंच गए और हवन कर रहे लोगो पर हमला कर दिया। जिससे दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भी सरपंच प्रतिनिधि व उसके साथ आये युवकों ने मारपीट की। धरदार हथियार से भी हमला कर किया। जिसमें एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमीन और कब्जा करने के आरोप लगा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें