फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: सीआईए-3 की टीम ने देर रात फायरिंग मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, यूपी और हरियाणा में 17 से अधिक केस दर्ज

शाहिल शर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 01:08 PM IST

साले के घर पर फायरिंग करने के आरोपी जुनैद और एक अन्य साथी को पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जुनैद ने रिसपुर गांव में पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग की थी। 20 दिन से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। देर रात को पुलिस जुनैद को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। जुनैद के खिलाफ यूपी और हरियाणा में 17 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। जिसमें गैंगस्टर एक्ट में भी केस दर्ज हैं। मूल रूप से यूपी के तितरवाडा के रहने वाला जुनैद का निकाह पानीपत के गढ़ी बेसक में हुआ था। जुनैद का पत्नी से के साथ विवाद चल रहा था। जुनैद ने 22 जुलाई को अपने साले के घर पर फायरिंकग की थी। जिसमें साला और उसके परिजन बच गए थे। इससे 10 दिन पहले उसने अपने साढू के घर पत्थरगढ़ में भी फायरिंग की थी। जुनैद का नाम पानीपत के रिसपुर गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में भी सामने आया था। जुनैद ने अपने साथियों के साथ पुलिस और पानीपत के किसानों पर फायरिंग की थी। लगातार वारदात को अंजाम देने के बावजूद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। सोमवार को पुलिस ने जुनैद और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें