फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के सनौली में हैफड गोदाम में सफाई के दौरान हुआ हादसा, उपचार के दौरान हुई मौत

नवीन दलाल Updated Fri, 09 May 2025 04:38 PM IST

बापौली गांव में एक गोदाम की सफाई करते सिलिंडर की पिन लगने से एक मजदूरी की मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। बापौली थाना की पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ढोडपुर गांंव के रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई सुजल (20) मजदूरी करता था। बुधवार को गांव का ही राकेश उसे अपने साथ मजदूरी पर ले गया। राकेश ने कहा था कि उसने हैफेड गोदाम की सफाई का ठेका ले रखा है। गोदाम की सफाई के लिए मजदूरों की जरूरत है। सुजल गोदाम की सफाई के लिए राकेश के साथ चला गया। बुधवार को गोदाम की सफाई करते हुए राकेश ने उससे गोदाम में रखे एक सिलिंडर को उठाकर बाहर रखने को कहा। जैसे ही सुजल ने सिलिंडर उठाया तो उसमें से गैस निकलने लगी। सिलिंडर की पिन निकलकर सुजल की गर्दन पर लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वीरवार दोपहर बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना बापौली की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया। सुजल के भाई की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अधिकारी के अनुसार थाना बापौली के प्रभारी नीरज ने बताया कि गोदाम की सफाई करते हुए सिलिंडर की पिन लगने से मजदूर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें