पलवल में नगरपालिका कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के 13वें दिन मंगलवार को कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में करीब दो घंटे तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। तालाबंदी के बाद कर्मचारियों ने यूएलबी मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस दौरान नगर परिषद में अपने जरूरी काम कराने पहुंचे लोगों को मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण काफी देर तक बाहर इंतजार करना पड़ा। कई लोग बिना काम कराए ही वापस लौटने को मजबूर हुए। कर्मचारियों ने कहा कि लंबित मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इकाई प्रधान विजय बेनीवाल ने बताया कि 26 अगस्त को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।