फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम द्वार का खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया शिलान्यास

पलवल में शहर के सौंदर्यीकरण और धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून मंत्री और पलवल के विधायक गौरव गौतम ने रविवार को बस स्टैंड चौक पर भगवान परशुराम द्वार का शिलान्यास किया। करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भव्य प्रवेश द्वार शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ पलवल को नई पहचान देगा। नगर परिषद के माध्यम से वार्ड नंबर 20 में बनने वाला यह द्वार भगवान परशुराम के प्रति धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल, पार्षद प्रतिनिधि भक्ति शर्मा, पार्षद जितेंद्र भारद्वाज (बांके), भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरपाल दीक्षित, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष अमन शर्मा और पूर्व अध्यक्ष शंभू पहलवान सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें