शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में तीन दिवसीय हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पहलवानों के मार्च पास्ट के साथ प्रतियोगिता का आगाज हुआ। 22 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले इस दंगल में प्रदेश के 23 जिलों से 792 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। हरियाणा केसरी पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को 1 लाख 51 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।