फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला संवाद में जवाहर नगर कैंप में नाली जाम होने से भरा पड़ा कचरा, लोगों का दुर्गंध से निकलना हुआ दूभर

अनुज कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 01:00 PM IST

शहर स्थित जवाहर नगर कैंप में लोगों को रोजाना मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और विभागों की ओर से शहर को स्वच्छ करने की बात कही जा रही है लेकिन वही पलवल के वार्ड नंबर 12 में ताऊ देवीलाल पार्क के बगल से निकली सड़क पर जगह-जगह कूड़ा और कचरा जमा है। इसके अलावा मुख्य सड़क के पास आसपास घरों के किनारे और दुकानों के बाहर नाली में कूड़ा जमा कर दिया गया है जिससे पूरी नाली जाम हो जाती है, महीनों पड़े रहने के बाद भी सड़क किनारे कूड़ा जमा उठान नहीं होता है। निवासियों ने बताया कि गली मोहल्ले में गंदगी फैली है। इससे नाली जाम होने से कचरा भरा पड़ा है। आसपास के लोगों का गली में दुर्गंध के कारण निकलना मुश्किल हो गया। लोगों का आरोप है कि बरसात के मौसम में गलियों में घुटनों से पानी भर जाता है, इससे निकलने वाली दुर्गंध से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में सांस लेेने में दिक्कत और बीपी की बीमारी बढ़ रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। और न ही हलवाई लोग अपने कचरे की सफाई करा रहे हैं। लोगों ने रखी समस्याएं-- 20 साल से यहां का निवासी हूं गली में दुर्गंध से निकलना दूभर हो रहा है। अब अपना मकान बेच कर बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। -- सुरेंद्र कुमार निवासी, नाली से निकलनेे वाली गंदगी की सफाई के लिए अफसरों को स्थायी समाधान के लिए ईटीएफ ट्रीटमेंट प्लांट लगाना चाहिए। नाली की एक दिन सफाई होने से परेशानी दूर नहीं होगी। घर में बच्चों में बीमारी बढ़ रही है।--तरुण निवासी, नगर प्रशासन और पार्षद की ओर से कोई भी सफाई नहीं कराई जाती है। दुकानों और घरों के आगे जमा रहता है। फिर भी कूड़ा उठाया नहीं जाता है।-- अशोक निवासी, सड़क किनारे पड़े कूड़े से निकलने वाली बदबू से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैली है इससे बीमारी का खतरा भी बढ़ रहा है और गली में बिना मास्क और रुमाल रखें लोगों का निकल मुश्किल हो गया है।-- हरिचंद निवासी

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें